नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर मतभेद करने का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपा।
अरविंदर ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर मतभेद करने का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।