लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं जिसका मतलब है कि लोकतंत्र के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। एक-दो हफ्ते में चुनाव की घोषणा होनी है। ऐसे में ऐसा करना तानाशाही है।
अजय माकन ने बताया कि आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2018-19 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिन की देरी के कारण हुई है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं जिसका मतलब है कि लोकतंत्र के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। एक-दो हफ्ते में चुनाव की घोषणा होनी है। ऐसे में ऐसा करना तानाशाही है। अजय माकन ने बताया कि आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2018-19 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिन की देरी के कारण हुई है।
Comments (0)