पांच राज्यों यानी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतदान हो चुका है। परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे। उससे पहले एग्जिट पोल सामने आए हैं।
किसकी बनेगी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार?
राजस्थान- अब तक सामने आए चार एग्जिट पोल में भाजपा सरकार बनने का अनुमान है। कांग्रेस को 60 से 90 सीटें मिल सकती है।
मध्यप्रदेश- अब तक के चार एग्जिट पोल में में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। दो सर्वे में कांग्रेस सरकार बनने की संभावना है।
छत्तीसगढ़- एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
राजस्थान के लिए टाइम्स नाऊ का सर्वे
राजस्थान के लिए टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 108 से 128 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 56-72 और अन्य को 13 से 21 सीटें मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ के लिए न्यूज24 चाणक्य का सर्वे
न्यूज 24 चाणक्य के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 57-65 सीटें, बीजेपी को 33-41 सीटें और अन्य के काते में 3 सीटें मिल सकती है।
किसकी बन सकती मिजोरम में सरकार?
इंडिया टीवी के सर्वे में मिजोरम में एमएनएफ को 14 से 18, जेडपीएम को 12 से 16, कांग्रेस को 8 से 10 और भाजपा को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
मध्यप्रदेश के लिए रिपब्लिक टीवी और टीवी9 के सर्वे
रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को 118-130 सीटें और कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टीवी9 के सर्वे में बीजपी को 106-116 जबकि कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिल सकती हैं।
जन की बात सर्वे में मध्यप्रदेश में किसकी सरकार का अनुमान?
जन की बात के सर्वे में भाजपा को 100 से 123 और कांग्रेस को 102 से 125 सीटों मिल सकती है।
राजस्थान में भाजपा सरकार का अनुमान: जन की बात सर्वे
जन की बात के एग्जिट पोल के सर्वे में राजस्थान में बीजेपी को 100-122 और कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है।
न्यूज 18 सर्वे में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान
न्यूज 18 के सर्वे में राजस्थान में भाजपा की सरकार बन सकती है। बीजेपी को 111 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
इंडिया टीवी के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। एग्जिच पोल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 46-56 और भाजपा को 30-40 सीटें मिल सकती है। अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
इंडिया टीवी के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। एग्जिच पोल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 46-56 और भाजपा को 30-40 सीटें मिल सकती है। अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ के उत्तर में कड़ा मुकाबला
एबीपी सी वोटर के सर्वे में भाजपा और कांग्रेस में कड़े मुकाबले का अनुमान है। यहां 14 सीटों में कांग्रेस को 42 फीसदी और बीजेपी को 44 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल क्या कहता है?
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ के दक्षिण इलाके में कांग्रेस को बढ़ मिली दिख रही है। 12 सीटों में भाजपा 3 से 7 और कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 सीट मिलने का अनुमान
आज तक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 40 से 50 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, राज्य में भाजपा को 36-46 सीटें मिल सकती हैं।
Comments (0)