अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहने वाले भाजपा सांसद और बेगूसराय सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे नया राजनीतिक विवाद पैदा हो सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से वोट मांगने नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार की बेगूसराय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का मुकाबला यहां भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अवधेश राय से होगा। वर्तमान में बेगूसराय सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह करते हैं।
बीते कुछ समय से बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट हर बार चर्चा का केंद्र बनी रहती है। इस सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह करते हैं। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है। अपने बयानों के लिए चर्चित गिरिराज सिंह का एक और बयान सामने आया है।
Comments (0)