हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नायब सिंह सैनी को कल हुई विधायक दल की बैठक में एक बार फिर नेता चुना गया। वे आज सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो नायब सिंह सैनी के साथ 10 विधायक, मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि हरियाणा की कैबिनेट में सीएम समेत अधिकतम 14 विधायक कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, हालांकि गुरुवार को होने वाली शपथ में 10 विधायक शामिल होंगे। जिसमें 2 दलित, 2 जाट, एक ब्राह्मण, एक बनिया, एक अहीर, एक खत्री और एक पंजाबी समाज से शामिल होगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नायब सिंह सैनी को कल हुई विधायक दल की बैठक में एक बार फिर नेता चुना गया।
Comments (0)