दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले के मामले में उन्हें भेजे जा रहे ईडी के समन पर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इन समन के पीछे भाजपा का मकसद कुछ और है। भाजपा की साजिश है कि पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को बुलाओ और गिरफ्तार कर लो।
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले दो साल से हम एक शब्द कई बार सुन रहे हैं- शराब घोटाला..। दो साल से भाजपा सरकार की सारी एजेंसियां कई बार रेड मार चुकी हैं, कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक एक भी पैसे का हेरफेर कहीं नहीं मिला। अगर वाकई भ्रष्टाचार हुआ है तो इतने करोड़ों रुपए गए कहां? इन्हें तो रेड में एक भी पैसा नहीं मिला। क्या सारा पैसा हवा में गायब हो गया, सच्चाई ये है कि किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। अगर हुआ होता, तो पैसा भी मिलता।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले के मामले में उन्हें भेजे जा रहे ईडी के समन पर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
Comments (0)