देश में लोकसभा चुनाव का मौसम चल रहा है। इसके चलते चुनावी रणभूमि में राजनीतिक दल के नेता एक-दूसरे पर खूब तीर बरसा रहे हैं। वोटर इस निशानाबाजी के बीच उलझे हुए हैं। इसके अलावा बीजेपी-कांग्रेस में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने ‘X’ पर पोस्ट करके जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
मोदी सरकार हटेगी तो देशभर में नौकरियां बढ़ेंगी
इस दौरान RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि, मोदी सरकार जब देश से हटेगी तभी देश से मंहगाई घट सकती है। इसके आगे बिहार के पूर्व सीएम लालू ने कहा कि, अगर देश से मोदी सरकार हटेगी तो देशभर में नौकरियां बढ़ेंगी , किसानों की आय को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश से हिंसा मिट जाएगी।मोदी सरकार हटेगी तभी महंगाई घटेगी।
मोदी सरकार हटेगी तभी नौकरी बटेगी।
मोदी सरकार हटेगी तभी बेरोजगारी भागेगी।
मोदी सरकार हटेगी तभी किसानों की आय बढ़ेगी।
मोदी सरकार हटेगी तभी भेदभाव नफरत हिंसा मिटेगी।
2024 लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जीतेगी।
2024 लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जीतेगी।
Comments (0)