समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, 4 जून को 12 बजे के लगभग जब वोट की गिनती चल रही होगी उस समय देश में एक पिक्चर रिलीज होगी, उसका नाम होगा, एक थी भाजपा। अखिलेश ने आगे कहा कि, दिल्ली वाले प्रधान सांसद जी शहजादों से घबराए हुए हैं। अपना भाषण भूल कर के शहजादों पर भाषण दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस बार शहजादे उनको शह भी देने जा रहे हैं और मात भी देने का काम करेंगे।
अखिलेश यादव बोले - जिस तरह जनता का मूड है,हो सकता है इस बार यूपी की 80 की 80 सीटें बीजेपी हार जाए। पूर्वांचल की जनता बीजेपी का पूरा सफाया करने का काम करेगी।