जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में झेलम नदी में आज यानी की मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झेलम नदी में एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में भारी बारिश के कारण झेलम नदी का जल स्तर बढ़ गया है।
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, किश्तवारी पथेर में भारी भूस्खलन के कारण एनएच-44 अवरुद्ध हो गया है। इस क्षेत्र में लोगों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।