देशभर में बढ़ती ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने पहली बार रेल रक्षक दल का गठन किया है। एक पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में भारतीय रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) क्षेत्र में यह पहल शुरू की है। रेल रक्षक दल तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य करने में सक्षम हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के आईजी आरपीएफ ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे रेल मंत्री ने किसी भी दुर्घटना के दौरान बचाव में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए यह पहल की है।
भारतीय रेलवे ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर 'रेल रक्षा दल' टीम और उपकरण स्थापित किए हैं। रेल रक्षा दल रेस्क्यू अभियान में एक्सपर्ट है