राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जयपुर में आयोजित हुई डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के जवानों की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की ओर से अरब सागर में अपहृत जहाज के चालक और भारतीय दल को बचाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भारतीय नौसेना ने एक बेहद सफल वीरतापूर्ण ऑपरेशन पूरा किया। जब यह संदेश मिला कि एक व्यापारिक जहाज संकट में है तो भारतीय नौसेना और मैरीन कमांडो सक्रिय हो गए। नौसेना के जवानों और अधिकारियों ने सभी भारतीय और अन्य नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आयोजित हुई डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में भारतीय नौसेना की बहादुरी की सराहना की।