सुप्रीम कोर्ट में क्रिसमस प्रोग्राम आयोजित किया गया। क्रिसमस प्रोग्राम में सीजेआई ने कहा हमने कुछ दिन पहले अपने सशस्त्र बलों के चार सदस्यों को खो दिया है। इसलिए जब हम क्रिसमस मनाते हैं तो हमें उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो सीमाओं पर इस ठंड का सामना कर रहे हैं। वो इस ठंड की सुबह हमारी और हमारे देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात हैं।
दुनिया भर में आज धूमधाम से क्रिसमस त्योहार मनाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में भी जजों ने इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और कई जजों ने इस मौके पर क्रिसमस कैरोल गाए। वहीं, जजों ने जिंगल बेल जिंगल बेल सॉन्ग भी गए।
सुप्रीम कोर्ट में क्रिसमस प्रोग्राम आयोजित
Comments (0)