दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण ठंड देखने को मिल रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। इस कारण कई लोगों की झुलसने या दम घुटने के कारण मौत तक हो जा रही है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर और गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार को येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि आसमान साफ रहेंगे।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। लोगों को गलन और ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है।
Comments (0)