देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर भारी प्रत्याशी के बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने इसे "उनकी व्यक्तिगत पसंद" बताते हुए कहा कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इस मामले पर "फैसला करना होगा। रमेश ने कहा कि, दोनों ( राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ) नेता कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं और देशभर में बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि, हम चाहते हैं कि, राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें, मगर उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना होगा।