JDU के कद्दावर नेता ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। ललन सिंह के इस्तीफे पर अब RLD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि, JDU के अंदर पता नहीं क्या चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार को कई सपने दिखाए गए। नीतीश कुमार ने अपनी साख पूरी तौर पर गंवा दी है। सीएम नीतीश ललन सिंह की बातों में आ गए है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि, लालू जी को आश्वासन दिया गया था कि, जल्द ही JDU का RJD में विलय होगा और उनके बेटे को सीएम बनाया जाएगा।