योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। आज 28 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। सीएम योगी ने अपने सभी मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड तलब कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:00 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक लेंगे तो वहीं शाम 5:00 बजे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों की भी बैठक लेंगे।
योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। आज 28 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। सीएम योगी ने अपने सभी मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड तलब कर लिया है।