शरद पवार ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि, पीएम मोदी की ताकत को कम करना आज देश की जरूरत है। संसद में बीजेपी और एनडीए की एक-एक सीट कम करके ही मोदी की ताकत को कम किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, इसीलिए इंडिया गठबंधन एक-एक सीट जीतने के लिए मेहनत कर रहा है। मतदाताओं को भी इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
शरद पवार ने कहा कि, लोगों को अब परिवर्तन चाहिए, परिवर्तन की ललक ग्राउंड पर दिखाई दे रही है।