Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार रात से दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने और साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम था। आईएमडी ने कहा कि बारिश के बाद हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी।
हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 नवंबर यानी सोमवार से उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार को हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे।Read More: एमपी के कूनो क्षेत्र में दिखा राजस्थान के रणथंभौर से गायब हुआ बाघ, कुनो पार्क में दिखे फूटमार्क्स
Comments (0)