कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना से एक दिन पहले कहा कि, लोगों के हित व्यक्तिगत हितों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अधिक आश्चर्य की बात यह है कि, मौजूदा मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को इस पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया गया, क्योंकि अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस दोनों मौजूदा मुख्यमंत्री को लेकर असहज हैं और यह चुनाव अभियान के दौरान दिखा भी।
एमवीए महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रतिबद्ध है
इसके साथ ही सचिन पायलट ने आगे कहा कि, एमवीए में हर कोई अनुभवी है, किसे कौन सा पद मिलेगा, यह कोई मुद्दा नहीं है, बहुमत मिलते ही इसे जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। अजित पवार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नारे पर असहमति व्यक्त किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि, उन्हें नहीं पता कि ‘महायुति’ क्या करेगा, लेकिन एमवीए महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रतिबद्ध है।
सचिन ने की योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’वाले बयान की आलोचना
योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’वाले बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस महासचिव पायलट ने कहा कि, कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति उनकी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मैंने ‘पढ़ोगे तो बढ़ोगे’ की बात की। हमें युवा पीढ़ी को यही बताना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बड़ी जीत का अनुमान जताते हुए पायलट ने कहा है कि, संसद में राहुल गांधी के साथ उनका पहुंचना निश्चित रूप से भाजपा और राजग की रातों की नींद हराम कर देगा।
प्रियंका जी की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद कर रहे हैं
सचिन पायलट ने कहा कि, हम वायनाड से प्रियंका जी की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद कर रहे हैं। वह कई वर्षों से पार्टी में काम कर रही हैं और उन्होंने एक समय में राहुल जी, सोनिया जी और यहां तक कि, राजीव जी के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया था, इसलिए वह देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगे कहा कि, प्रियंका गांधी ने पार्टी महासचिव के रूप में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने की अपनी क्षमता दिखाई है।
Comments (0)