नए भारत का सामवेद' नामक पुस्तक के विमोचन से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि, पीएम मोदी ने संविधान के प्रति जन चेतना जगाई। उन्होंने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, यह एक मौलिक संग्रह है जिसमें मोदी के प्रभावशाली भाषणों पर प्रकाश डाला गया है, जो देश के संविधान में निहित मूल सार और मूल्यों को रेखांकित करते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों की आकांक्षा के अनुरूप एक संविधान के महात्मा गांधी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए उन्होंने वर्तमान स्थिति से तुलना की।