महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। आपको बता दें कि, महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कंबेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली।