सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि, अखिलेश यादव का बुधवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष के इंडियन अलायंस की बैठक में जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं है। राम गोपाल यादव या कोई अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे। चौधरी ने कहा कि, इस बैठक के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि, वह परिणाम से निराश नहीं हैं।