बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। मायावती की पार्टी ने वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, बदायूँ, बरेली, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, डुमरियागंज में अपनी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जबकि मैनपुरी से उम्मीदवार बदलकर शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है।
सपा ने बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदयराज वर्मा, फर्रुखाबाद से कांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन को दिया टिकट।