अबू धाबी: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अबू धाबी (PM Modi UAE Visit) के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस मंदिर का निर्माण राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से किया गया है। यह मंदिर 27 एकड़ में बना है और इसकी ऊंचाई 108 फुट की है। यह मंदिर वास्तुशिल्प और अपनी भव्यता से पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। मंदिर उद्घाटन के लिए पीएम मोदी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा यमुना जी की पूजा के बाद मंदिर का उद्घाटन किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस मंदिर का निर्माण राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से किया गया है। यह मंदिर 27 एकड़ में बना है और इसकी ऊंचाई 108 फुट की है।