कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अपनी यात्रा का नाम बदल दिया है। राहुल गांधी की इस यात्रा नाम अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा। यह यात्रा अब देश के 14 राज्यों की जगह 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। आपको बता दें कि, मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 14 जनवरी को 12.30 बजे 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होगी। यह यात्रा 6200 किमी की बजाय अब 6700 किमी की दूरी तय करेगी।
जयराम रमेश ने बताया कि, मणिपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 107 किमी की दूरी तय करेगी। यहां यह यात्रा 4 जिलों के 2 लोकसभा और 11 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
Comments (0)