RJD नेता ने CM नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। सांसद मनोज झा ने कहा है कि, न सिर्फ खुद उनका बल्कि RJD का भी मानना है कि, इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने के लिए नीतीश कुमार से कोई योग्य दूसरा नहीं है।
RJD अपने जन्म से ही बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है
मनोज झा ने कहा है कि, RJD अपने जन्म से ही भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी उससे राजनीतिक तौर पर नही लड़ सकती, इसलिए जांच एजेंसियों का वो सहारा लेती है। इस दौरान झा ने इसे अमित शाह का चाल, चरित्र और चेहरा कहा है। RJD नेता ने कहा कि, केंद्र सरकार के कुछ अधिकारी मेरे संपर्क में हैं और अधिकारियों ने मुझे बताया है कि, चुनाव तक आप सभी को उलझा कर रखने का निर्देश है, इसीलिए तेजस्वी यादव को निशाना बनाया जा रहा है।
मनोज झा का बीजेपी पर बड़ा आरोप
RJD के सीनियर नेता मनोज झा ने दावा किया कि, बीजेपी विरोधी नेताओं को उठाने का अभियान चलाने वाली है और कल से इसकी शुरुआत हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि, वह और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के इस हथकंडे से लड़ने के लिए तैयार हैं। झा ने अपने बयान में आगे कहा कि, नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के संयोजक पद के लिहाज से सबसे उपर्युक्त चेहरा बताया।
Comments (0)