हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा कांग्रेस पर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान जारी है। वही अब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम मान पर पलटवार किया है। सिद्धू ने कहा कि, थोथा चणा बाजे घणा, सीएम मान को इतना अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार करने वाले इस धरती पर रहे नहीं, कांग्रेस थी और हमेशा रहेगी।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर पलटवार किया है।