आम आदमी पार्टी अब जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। आप ने कहा कि, वह जनता की राय जानने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान शुरू कर रही है कि क्या गिरफ्तारी की स्थिति में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए। मंत्री गोपाल राय और राघव चड्ढा ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या सलाखों के पीछे से शासन जारी रखना चाहिए, इसका फैसला दिल्ली की जनता को करना है।
आप मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि, हम दिल्ली के सभी 2600 मतदान केंद्रों पर 1 से 20 दिसंबर तक 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान शुरू कर रहे हैं।