कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। राजीव शुक्ला ने कहा कि, यह सत्ता परिवर्तन का चुनाव है। दो चरणों की वोटिंग में महागठबंधन आगे है। अब बीजेपी 400 पार की बात नहीं करती है। मोदी की गारंटी की बात भी खत्म हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि, अब वे हिंदू, मुसलमान और मंगलसूत्र पर आ गए हैं।
2014 से पहले बीजेपी कुछ थी ही नहीं
कांग्रेस ने अभी तक उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इसे लेकर राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति उचित समय पर उचित निर्णय लेगी। इसके अलावा पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि, अटल की भाजपा अलग थी, अब अटल और आडवाणी की फोटो नजर नहीं आती है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, 2014 से पहले बीजेपी कुछ थी ही नहीं। भाजपा ने अफसरों और पूर्व कांग्रेसियों को टिकट दिया है।
यूपी में चौंकाने वाले आएंगे चुनाव परिणाम
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भगवा पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी का वोटर नहीं निकल रहा है। उनमें कोई जोश नहीं है। बीजेपी में बाहर के लोगों का कब्जा है। भाजपा कांग्रेसियों से भरी है। जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। राजीव ने इस दौरान यह भी कहा कि, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाले चुनाव रिजल्ट आएंगे। पीएम को भी रोड शो करना पड़ रहा है। राजीव शुक्ला ने आगे बीजेपी पर निशाना दागते हुए कहा कि, दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ होगी भाजपा। वैक्सीनेशन का मामला गंभीर है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
Comments (0)