सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित बाबा लोकेनाथ मंदिर का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं और मंत्रियों को गांवों का दौरा करने और लोगों से मिलने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीएमसी प्रमुख ने पार्टी नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया हैं।
धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए - सीएम ममता
सीएम ममता ने कहा कि, हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और धर्म का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। विश्व का कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता है, बल्कि दया, प्रेम और भाईचारा सिखाता है। TMC चीफ ने आगे बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सिर्फ चुनाव के समय धर्म का सम्मान करना, हमारी ऐसी सोच नहीं है।
केंद्र सरकार ने हमारा फंड रोक दिया है - सीएम ममता
उन्होंने कहा कि, उनका सपना है कि, बंगाल को केवल पर्यटन के लिए मशहूर प्रदेश के तौर पर जाना जाए, बल्कि धार्मिक पर्यटन वाले राज्य के तौर पर भी इसकी पहचान बने। ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मैंने राज्य के मंत्रियों को गांवों का दौरा करने और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया है। वहीं TMC मुखिया ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने हमारा फंड रोक दिया है, लेकिन हम राज्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।
Comments (0)