वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को आतंकरोधी बल एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का चीफ नियुक्त किया गया है। नलिन प्रभात साल 1992 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल सीआरपीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने नलिन प्रभात की नियुक्ति को मंजूरी दी। वह अपना पद संभालने के बाद 31 अगस्त 2028 तक एनएसजी के डीजी पद पर रहेंगे।