राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि, उनके भाषणों में तथ्यों और हकीकत का अभाव है। उन्होंने आगे यह आरोप भी लगाया कि, पीएम मोदी लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते बल्कि उनका ध्यान भटकाते हैं।
शरद पवार ने कहा कि, मैंने पहले कभी ऐसा पीएम नहीं देखा जिसके भाषण तथ्यों और वास्तविकता पर आधारित न हों। वह मुझ पर और उद्धव ठाकरे पर निशाना साध कर संतुष्ट हैं।