पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, BCCI ने ICC को सूचित किया है कि, भारतीय टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने ICC को बताया है कि, उसे भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने की सलाह दी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है।
Comments (0)