नई दिल्ली में आज यानि की बुधवार को बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, हाल के चुनावों में हार के बाद कांग्रेस और उनका गठबंधन दुर्व्यवहार पर उतर आया है।
कांग्रेस लगातार जातिवाद और क्षेत्रवाद फैला रही हैं
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, इसकी शुरुआत पिछले संसदीय चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी की हार से हुई और अब कोई भी उनकी पार्टी के नेताओं की हालिया टिप्पणियों से समझ सकता है कि, वे टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं और सनातन धर्म के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि, तेलंगाना में सीएम बनने जा रहे शख्स ने भी विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा कि, कांग्रेस के सहयोगी दल के सदस्य हिंदुओं और सनातन धर्म के विरोधी हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी लगातार जातिवाद और क्षेत्रवाद फैला रहे हैं।
कांग्रेस EVM पर तो ठीकरा फोड़ते ही हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि, कांग्रेस और उसके सहयोगी नियमित रूप से सनातन धर्म और हिंदुओं का अपमान क्यों कर रहे हैं। ये (कांग्रेस) EVM पर तो ठीकरा फोड़ते ही हैं लेकिन अब कारण उससे भी आगे बढ़ने शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, राहुल गांधी की अमेठी की हार के बाद से ही इसकी शुरूआत हो गई थी। उत्तर भारतीयों को नीचा दिखाने का काम किया गया।
Comments (0)