नए साल ने दस्तक दे दी है। लोग इसका जमकर स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (1 जनवरी) सुबह देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को 2024 की शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।
राहुल गांधी ने भी दी नए साल की शुभकामना
पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूरे देश को नए साल के मौके पर खास मैसेज पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।"कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस खास मौके पर देशवासियों और कांग्रेस के नेताओं व वर्कर्स को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वर्ष 2024 वह वर्ष होना चाहिए, जो एक बार फिर गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे। यह महत्वपूर्ण है कि हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ें और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें। अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। एक बार फिर, सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”Read More: भाजपा सांसद ने ललन सिंह का उड़ाया मजाक- 'ठीक किया इनका इलाज भी हो गया, बहुत फड़फड़ा रहे थे'
Comments (0)