Maharashtra politics: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आज अपने आवास मातोश्री प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे पर खूब बरसे। उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे को नालायक करार दिया। उन्होंने कहा कि, जो नेता अपना राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य में जाता है वो नालायक है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात की वजह से फसलें बर्बाद हो गई हैं, लगभग 100 मवेशियों की मौत हो गई है, लेकिन किसानों को मदद पहुंचाने के बजाय मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में घूम रहें है। सीएम खुद का घर छोड़कर अन्य राज्यों में घूम रहे हैं।
उद्धव ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, महाराष्ट्र के एक फुल, दो हाफ कहां है।