लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सारा विपक्ष एक साथ आने के तैयार है। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन राजधानी दिल्ली में 19 दिसंबर को एक बार फिर जुट रहे हैं। इस बैठक में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी, बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव समेत सभी सदस्य दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। ऐसे में बैठक में शामिल होने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता दिल्ली पहुंच रहे है।
हम मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे
इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्य की राजधानी पटना से दिल्ली जा रहे हैं। तो वहीं, RJD प्रमुख लालू यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच चुके है।
राष्ट्रीय दिल्ली पहुंचने के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक को लेकर दोनों नेताओं ने अपने बयान दिया। वहीं लालू यादव ने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के लिए हम सब लोग यहां आए हैं, इस बार I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बनेगी। सब एकजुट हैं और इसी एकता के साथ हम केंद्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
हम सब का मकसद एक ही है कि...
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने आगे कहा कि, इस बैठक में सभी चीजों पर बात होगी। कमेटी का काम कमेटी देख रही है। चुनाव को लेकर जो तैयारियां होनी चाहिए, वो हम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन एक है, जिसकी जो ज़िम्मेदारी बनेगी उसे हम निभाएंगे। ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां I.N.D.I.A. गठबंधन के साथ हैं। लालू ने इस दौरान कहा कि, हम सब का मकसद एक ही है कि, सत्ता परस्त शक्तियों को सत्ता से बेदखल करना।
Comments (0)