बिहार के गया में आज पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर अफवाहें फैलाकर देश के संविधान को राजनीतिक हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने RJD सहित विपक्षी नेताओं पर संविधान के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया। बता दें कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से राजग के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार के गया में पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं।