उत्तरप्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हर राजनीतिक दल पूरे जोर शोर से कर रहा है। समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। हालांकि कुछ सीटों पर सपा अपने मौजूदा विधायकों को लड़ाने का भी विचार कर रही है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी करीब 10 मौजूदा विधायकों को आगामी चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है।
हालांकि जिन मौजूदा विधायकों को आगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है, उनमें सबसे ऊपर खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम है। अखिलेश यादव का कन्नौज सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा शिवपाल यादव का आजमगढ़ से चुनाव लड़ना भी तय है। अखिलेश यादव अभी करहल और शिवपाल यादव जसवंत नगर सीट से विधायक हैं। वहीं पल्लवी पटेल का भी लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है जो सिराथु से वर्तमान में सपा की विधायक हैं।

Comments (0)