ताइवान ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी की इच्छा जताई है। भारत में ताइवान चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन जेसन हो ने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनने में मदद करने के लिए ताइवान, भारत के साथ साझेदारी करने को इच्छुक है। उन्होंने कहा कि ताइवान की कंपनियों के पास उन चीजों की आपूर्ति श्रृंखला है, जिसकी भारतीय बाजार को जरूरत है।इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों, ड्रोन और संचार उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर का विनिर्माण जटिल है। इसमें भारी निवेश की जरूरत होती है और यह थकाऊ प्रक्रिया हो सकती है। ताइवान ने पहले ही खुद को प्रमुख वैश्विक चिप मेकर के रूप में विकसित कर लिया है, ऐसे में भारत के साथ इस क्षेत्र में साझेदारी दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
ताइवान ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी की इच्छा जताई है। भारत में ताइवान चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन जेसन हो ने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनने में मदद करने के लिए ताइवान, भारत के साथ साझेदारी करने को इच्छुक है।