नई दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद दावा किया कि देश भर में ‘इंडिया' गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है और अब भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में साफ और उत्तर भारत में ‘हाफ' है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि पहले चरण के मतदान के बाद से भाजपा के नेता घबरा गए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट इसी का एक संकेत है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर शुक्रवार को लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण का मतदान शुक्रवार को समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को वोट दे रहे हैं।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद शनिवार को दावा किया कि देश भर में ‘इंडिया' गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है
Comments (0)