लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है। जहां एक तरफ इंडिया गठबंधन है तो दूसरी ओर एनडीए है। वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली है। बता दें कि, कांग्रेस की यह दूसरी यात्रा पूर्व से पश्चिम तक जाएगी। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि, कांग्रेस ने पहले भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली थी और उनकी पार्टी 3 राज्यों में हार गई।