प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूल को चंद्रमा से पृथ्वी की ओर लाने में सफलता मिलने को बुधवार को एक प्रौद्योगिकी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बधाई इसरो। 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को भेजने के हमारे लक्ष्य सहित हमारे भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों में एक और प्रौद्योगिकी मील का पत्थर हासिल किया गया है।
इसरो ने अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था
इसरो ने मंगलवार को इस अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था। चंद्रयान के लिए लैंडर-रोवर को चंद्रमा पर ले जाने के लिए प्रोपल्शन माड्यूल उपयोग किया गया था। इसरो ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रोपल्शन माड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस लाया गया है।Read More: चोर गैस कटर से काट रहे थे ATM मशीन, सारा कैश जल कर ख़ाक