हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता ने कथित तौर पर मस्जिद की ओर तीर चलाने वाले मामले में दर्ज हुई एफआईआर पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं मुसलमानों के खिलाफ होतीं तो वे रमजान के पवित्र महीने में निकलने वाले हज़रत अली साहब के जुलूस में क्यों शामिल होती? वे क्यों अपने ही हाथों से उन्हें खाना बाटंती? यह हास्यास्पद है। लोग मुझे निशाना बनाना चाहते हैं। रजत शर्मा को दिए गए साक्षात्कार के बाद से यह लोग मुझसे घबराए हुए हैं।
माधवी ने कहा कि रामनवमी का अवसर था। मेरे पास कोई धनुष नहीं था। मेरे पास कोई बाण नहीं था। उन्होंने झूठा वीडियो बनाया और एफआईआर दर्ज कराई।