बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के अपने समकक्ष मोहन यादव को एक पत्र लिखकर किसानों को तत्काल रिहा करने का अनुरोध किया। दरअसल, कर्नाटक के किसान एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे थे तभी उन्हें भोपाल में हिरासत में लिया गया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने मध्य प्रदेश के अपने समकक्ष मोहन यादव को एक पत्र लिखकर किसानों को तत्काल रिहा करने का अनुरोध किया।