नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की लोकसभा से निष्कासन को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष फिर से रखा गया। इस दौरान CJI ने कहा कि याचिका पर विचार करेंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा की याचिका पर टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि TMC नेता महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन को चुनौती देने वाली याचिका को सूचीबद्ध करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ फैसला लेंगे।
मोइत्रा ने लोकसभा से निष्कासन को दी चुनौती