UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने दी दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, अकले 6-7 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम शुष्क रहने के कारण किसानों को फसल कटाई के लिए चिंता नहीं करनी पड़ेगी। फिलहाल, गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। अतुल ने आगे यह भी बताया है कि, इस बीच लगभग 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। यह सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि,उत्तर प्रदेश में अब गर्म हवाओं का दौर चलेगा। शुक्रवार से यह शुरू हो गया है।
Comments (0)