नए संसद भवन में रखे जाने वाले सेंगोल यानी राजदंड को लेकर अब राजनीति और बहस शुरू हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने बताया था कि, आजादी के प्रतीक के तौर पर 1947 में जवाहरलाल नेहरू को सौंपे गए सेंगोल को नई संसद में रखा जाएगा। लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सेंगोल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि, सेंगोल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, अब जयराम रमेश को खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जवाब दिया है।
इतिहास को झूठा बता रही कांग्रेस- शाह
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से जवाब में 2 ट्वीट किए गए हैं। जिनमें उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस इतिहास को झुठला रही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, अब कांग्रेस ने एक और शर्मनाक अपमान किया है। एक पवित्र शैव मठ, थिरुवदुथुराई अधीनम ने खुद भारत की आजादी के वक्त सेंगोल के महत्व के बारे में बताया था। कांग्रेस अधीनम के इतिहास को झूठा बता रही है! कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करने की जरूरत है।भारतीय परंपराओं से इतनी नफरत क्यों करती है कांग्रेस
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दूसरे ट्वीट में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए लिखा कि, कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ ने पंडित नेहरू को एक पवित्र सेंगोल दिया था, लेकिन इसे 'चलने की छड़ी' समझकर एक संग्रहालय में भेज दिया गया था।Read More: BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा - सनातन को बचाने के लिए ज्यादा संतान पैदा करें हिंदू, नहीं तो...
Comments (0)