यूपी के अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने रॉबर्ट वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, जीजा जी आएंगें तो तिवारी जी कह रहे हैं कि, घर के कागज छिपा लेना, क्योंकि जीजा जी की नजर पक्की है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, तिवारी जी कह रहे हैं कि, घर के कागज छिपा लेना, क्योंकि जीजा जी की नजर पक्की है। चाहे जीजा हो या साला, हर कोई यहां मोदी का मतवाला है।