कल एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए जिसमें 2 राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस और अन्य 2 राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त मिलती हुए दिखाईं दे रही है। इसके अलावा मिजोरम पर किसी भी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। वहीं अब इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं।
मैं एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं करता
वहीं अब एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, वो इन एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं करते, उन्हें खुद पर भरोसा है और कांग्रेस सभी प्रदेशों में सरकार बना रही है। उन्होंने साथ ही प्रमोद ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी ने लोगों से वादाखिलाफी की है। जो वादे उन्होंने जनता से किए उन्हें पूरा नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं कि, 4 राज्यों में कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाएगी।
हम 4 राज्यों में सरकार बनाएंगे
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि, 4 राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए हहा कि, मिजोरम में हमारे बिना कोई सरकार नहीं बनती। वहां हम गठबंधन की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मैं सर्वे पर विश्वास नहीं करता क्योंकि हर जगह सर्वे अलग-अलग होता है। मुझे खुद पर भरोसा है, हम 4 राज्यों में सरकार बनाएंगे।
Comments (0)